मिस्र की छह अप्रैल नामी पार्टी ने देश की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद द्वारा छीने गए राष्ट्रपति के अधिकारों की दोबारा वापसी के लिए मोहम्मद मुरसी के समर्थन की घोषणा की है।अल-आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार छह अप्रैल के प्रवक्ता महमूद अफ़ीफ़ी ने कहा है कि मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी की जनसेवा, देश में शांति की स्थापना, अशांति की समाप्ति, लॉ एंड ऑर्डर की स्थापना और शहरों और सड़कों की सफाई सुथराई के संदर्भ से जनता से किये गये उनके वादों पर अमल के सौ दिनों की शुरुआत हो चुकी है।महमूद अफ़ीफ़ी ने जोर देकर कहा है कि मोहम्मद मुरसी को सौ दिनों में आवश्यक राजनीतिक फैसले करने होंगे खासकर उन्हें राजनीतिक बंदियों की स्वतंत्रता और राष्ट्रपति के छीन गए अधिकार, सैनिक परिषद से वापस लेने के बारे में निर्णय लेना होगा।महमूद अफ़ीफ़ी ने कहा कि मिस्र के जवान, मिस्र की संसद भंग के मुद्दे का, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के गठन से संबंधित सत्तारूढ़ सैनिक परिषद के फैसलों का विरोध और फैसलों के वापस लिये जाने के लिये काहिरा के तहरीर स्क्वायर में अपना धरना जारी रखेंगे।समाचार समाप्त.......166
1 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 326399
मिस्र की छह अप्रैल नामी पार्टी ने देश की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद द्वारा छीने गए राष्ट्रपति के अधिकारों की दोबारा वापसी के लिए मोहम्मद मुरसी के समर्थन की घोषणा की है....